सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : young man beaten death dispute between children; police arrested one accused

Bihar Crime: दरभंगा में बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को पीट-पीटकर मार डाला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को शांत कराने गए सुजीत कुमार साहू उर्फ मुंशी जी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी रामविलास महतो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Bihar News : young man beaten death dispute between children; police arrested one accused
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के आसी गांव में शादी समारोह के दौरान बच्चों के विवाद को शांत कराने गए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुजीत कुमार साहू उर्फ मुंशी जी के रूप में हुई है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रामविलास महतो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Trending Videos

मृतक के भतीजे बजरंगी कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम आदित्य कुमार, शिवम और सुंदर कुमार खेलकर लौट रहे थे। इसी दौरान मोड़ के पास रामसेवक महतो, उनके पिता रामविलास महतो और अन्य लोगों ने बच्चों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। हंगामा सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे सुजीत कुमार साहू अपने बेटे और भतीजे को बचाने लगे, तभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से तीन लाख रुपये की चेन छीनी, बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना

गंभीर रूप से घायल सुजीत कुमार साहू को परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में एक आरोपी रामविलास महतो को निशिहारा गांव से गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed